स्पीयरमैन का G तत्व ( G Factor ) का सिद्धांत :–
स्पीयर मैन के अनुसार G कारक हमें सभी मानसिक कार्यों में सहायता करता है इसलिए सिर्फ G कारक का ही स्थानांतरण होगा ।
S कारक प्रत्येक व्यक्ति का समान नहीं है अतः दूसरा स्थानांतरण नहीं होगा ।
G कारक S कारक
जन्मजात अर्जित
सार्वभौमिक खास विशिष्ट
मात्रा में अलग – अलग प्रकार एवम मात्रा
Ex – Ex–
तर्क शक्ति , ग्रहण शक्ति वकील , वैज्ञानिक
अधिगम का स्थानांतरण :–
एक जगह सीखे गए अधिगम का दूसरी जगह प्रयोग करना या दूसरे अधिगम में सहायक होना अधिगम का स्थानांतरण कहलाता है ।
अधिगम स्थानांतरण के सिद्धांत :–
थार्नडाइक का स्थानांतरण का समान अवयव का सिद्धांत :–
पहले और बाद के अधिगम में जहां तक समानता होगी स्थानांतरण सिर्फ वही तक होगा ।
Ex– A B C समान तत्व A B C D
कोहलर ( सुलतान ) का अधिगम स्थानांतरण का आरोपण का सिद्धांत :–
प्रयोग संख्या = 1 प्रयोग संख्या = 2
छड़ी संख्या = 1 छड़ी की संख्या = 2
पहले और बाद में अधिगम में जितने तत्व समान होंगे आरोपण सिर्फ वही तक माना जाएगा ।
चार्ल्स वुड का अधिगम स्थानांतरण का सामान्यीकरण (उभयनिष्ठ का तत्व का सिद्धांत ) :–
पहले और बाद के अधिगम में जो तत्व उभयनिष्ठ हो स्थानांतरण से फोन तक होगा ।
Ex– एक ही सूत्र पर आधारित 10 सवाल लगाने की जगह एवं सभी सूत्र को याद कर लेना ।
अधिगम स्थानांतरण के प्रकार :–
1 – शून्य या जीरो स्थानांतरण :–
जब पहले का अधिगम बाद के अधिगम में कोई सहायता ना करें तो शून्य स्थानांतरण होगा ।
Ex – क्रिकेट खेलना सीकर अंग्रेजी बोलना सीखना ।
2 – नकारात्मक स्थानांतरण :–
जब पहले का अधिगम बाद के अधिगम या बाद का अधिगम पहले के अधिगम में बाधा उत्पन्न करें तो इसे नकारात्मक स्थानांतरण कहेंगे ।
Ex– पांचवी तक हिंदी माध्यम से सीखने वाले विद्यार्थी का छठवीं कक्षा से अंग्रेजी माध्यम द्वारा सीखना ।
3 – सकारात्मक या धनात्मक स्थानांतरण :–
जब पहले का अधिगम बाद के अधिगम में सहायक सिद्ध हो तो उसे सकारात्मक स्थानांतरण कहेंगे ।
Ex– संस्कृत व्याकरण सीकर हिंदी व्याकरण सीखना ।
4 – ऊर्ध्वाधर या लंबवत स्थानांतरण :–
जब निम्न स्तर पर सीखा गया अधिगम अत्यंत उच्च स्तर पर प्रयोग कर दिया जाए तो उसे ऊर्ध्वाधर स्थानांतरण कहा जाएगा ।
Ex – न्यूटन का सेब का गिरना देखकर गुरुत्वाकर्षण का पता लगाना ।
नोट :– हर ऊर्ध्वाधर स्थानांतरण सकारात्मक स्थानांतरण जरूर होगा लेकिन हर सकारात्मक स्थानांतरण ऊर्ध्वाधर हो यह जरूरी नहीं है ।
5 – क्षैतिज स्थानांतरण :–
जब दो प्रकार के अधिगम आपस में कोई भी सीधा संबंध ना रखते हो फिर भी एक का प्रयोग दूसरे में हो जाए तो इसे क्षैतिज स्थानांतरण कहते हैं ।
Ex– गणित के सूत्रों का बहुत ही किया रसायन विज्ञान में प्रयोग ।
रसायन = भौतिक = गणित
इसी को हम क्षैतिज स्थानांतरण कहते हैं ।
6– पार्श्विक स्थानांतरण :–
जब एक जगह सीखे गया निगम का उसी का मिलते जुलते अधिगम में इस्तेमाल हो जाए तो इसे पार्श्विक स्थानांतरण कहते हैं ।
Ex – 7 + 3 = 10 यह जानने वाले विद्यार्थी का उस प्रश्न को हल कर देना जिसमें राम के पास 7 और श्याम के पास 3 किताबें हैं और उसे कुल किताबों की संख्या बतानी है ।
7 – द्विपार्श्विक स्थानांतरण :–
जब एक अन्याय क्षेत्र में सीखा गया अधिगम उसी कुशलता के साथ दूसरे अन्य क्षेत्र में निपुणता दिला दें तो विषय अधिगम का द्विपार्श्विक स्थानांतरण कहेंगे ।
Ex – दाएं हाथ से लिखने वाले विद्यार्थी का उसी निपुणता के साथ बाएं हाथ से लिखना ।
महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर







0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें